फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सगे भाइयों को डंफर ने रौंदा, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सतांव (रायबरेली)। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को गैस सिलिंडर भरवा कर घर लौट रहे बाइक सवार दो भाइयों को डंपर ने रौंद दिया। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका भाई घायल हो गया।
विज्ञापन



पूरे लेंगड़न मजरे सहजौरा गांव निवासी मोहित अपने भाई दीपक के साथ गोझरी स्थित एजेंसी गैस सिलिंडर भरवाने गए थे। गैस सिलिंडर भरवाकर बाइक से लौट रहे थे।


दूलाराय गढ़ी के पास बछरावां की ओर से गिट्टी उतारकर आ रहे अनियंत्रित डंपर संख्या (यूपी 77 एन 3042) ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।


इसमें मोहित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दीपक घायल हो गया। सूचना पर एसओ विनोद सिंह ने पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया। एसओ का कहना है कि डंपर चालक सुधीर सिंह को हिरासत में ले लिया गया है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें