गोरखपुर। झंगहा इलाके के बहूहट्टा गांव में करंट से जाकिर अली की हुई मौत के मामले में पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर खेत मालिक संवरू के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।
जाकिर अली (35) बुधवार की देर शाम बगल के गांव हाथखाल में महेंद्र के यहां ब्रह्मभोज में गए थे। रात में छोटे बेटे इम्तियाज के साथ घर लौट रहे थे। रास्ते में गांव के संवरू ने सब्जी की सुरक्षा के लिए खेत के चारों तरफ तार का बाड़ बनाकर रात में उसमें करंट दौड़ा दिया था, जिसकी चपेट में आने से जाकिर की मौत हो गई थी।
बृहस्पतिवार सुबह लोगों को इसकी जानकारी हुई। कुछ लोग चोट के निशान देखकर हत्या की आशंका जता रहे थे। पुलिस संवरू की तलाश शुरू कर दी है।