फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पिकप से बरामद किया 30 क्विंटल अनाज

विज्ञापन
विज्ञापन
पिकअप से 30 क्विंटल अनाज बरामद
विज्ञापन



जगतपुर (रायबरेली)। पुलिस ने रविवार को एक पिकअप से 30 क्विंटल अनाज बरामद किया। मौके से चालक भाग गया, जबकि पुलिस ने अन्य एक युवक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन



बरामद की गई बोरियों में उत्तर प्रदेश खाद्य तथा रसद विभाग लिखा हुआ। अनाज कहां से लाया गया था, इस बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है।


पुलिस जानने का प्रयास कर रही है कि कहीं अनाज किसी कोटे की दुकान का तो नहीं है। अनाज बरामद होने से हड़कंप मच गया है।


एसओ आरके सिंह ने मुखबिर की सूचना पर नवाबगंज कस्बे में एक पिकअप को रोका गया, जिस पर उत्तर प्रदेश खाद्य तथा रसद विभाग की 45 बोरियों में अनाज भरा था।


पुलिस के रोकते ही पिकअप चालक भाग निकला। एसओ ने बताया कि पिकप पर 25 बोरियों में गेहूं एवं 20 बोरियों में चावल भरा था।


बोरियों में उत्तर प्रदेश सरकार खाद्य एवं रसद विभाग लिखा है। एसओ ने बताया कि पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें