फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में अकेली थी महिला, पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में अकेली थी महिला, पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। सदर थाना क्षेत्र के गांव में एक महिला को घर में अकेली पाकर पड़ोसी युवक ने जबरन दुष्कर्म कर दिया। बाद में आरोपी धमकी देकर फरार हो गया। महिला ने मामले से परिजनों को अवगत कराया। जिस पर पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में 25 वर्षीय महिला ने बताया कि वह शनिवार को घर पर अकेली थी। परिवार के सदस्य बाहर गए हुए थे। इसी दौरान उनका पड़ोसी लीला उनके घर में घुस गया। आरोपी ने डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। बाद में आरोपी इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। महिला ने घर आने पर परिजनों को अवगत कराया। सदर थाना पुलिस ने जांच के बाद महिला के बयान पर आरोपी लीला के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी देना सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने महिला का मेडिकल परीक्षण कराया है। जल्द ही उसके मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए जाएंगे। साथ ही पुलिस ने आरोपी की धरकपड़ को प्रयास शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

---
महिला ने अपने पड़ोसी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। महिला उत्पीड़न सहन नहीं किया जाएगा।
दलबीर सिंह दांगी, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें