फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कार ने एक ही परिवार के

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक पर सवार पांच को कार ने कुचला, एक की मौत
विज्ञापन



अमावां (रायबरेली)। मिल एरिया थाना क्षेत्र में शनिवार शाम बेकाबू कार ने बाइक पर सवार एक ही परिवार के पांच लोगों को रौंद दिया। इसमें एक किसान की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन



घायलों में मृतक की पत्नी, बेटी भी शामिल हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग गया।


महराजगंज के दौतरा गांव निवासी नन्हें (50) पुत्र नन्हें किसानी करता था। शनिवार को यहां मंचितपुर के पास शादी में शामिल होने आया था।


लौटते समय रायबरेली-फैजाबाद राजमार्ग पर मंचितपुर गांव के पास कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में नन्हें की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी राजवती (46), बेटी पूजा (4) के अलावा परिवार में रहने वाली बिटाना (35), रोशनी (14) घायल हो गईं।
विज्ञापन



मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। एसओ एके सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें