मारपीट में महिला समेत दो घायल
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को हुई अलग-अलग मारपीट में महिला समेत दो लोगों को चोटें आईं। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर घायलों को सीएचसी भेजा है।
चचिहा मजरे कोरिहरा गांव निवासी रामप्रसाद ने बताया कि गांव के रामनरायन व गोवर्धन उसे रंजिशन गालियां दे रहे थे। जब उसने मना किया तो आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। उधर अंबारा पश्चिम गांव निवासिनी नीलू पांडेय ने बताया कि वह अपनी जमीन पर कूड़ा फेंकने जा रही थी। गांव के मन्ना पांडेय, चंद्रमोहन, छोटू बाजपेयी, रामजी ने उसकी जमीन पर लकड़ी रख दी थी। उसने लकड़ी हटाने के लिए कहा तो आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई। प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि एनसीआर दर्ज कर घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा है।