फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव के बाहर फांसी के फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन

- घुंघटेर के ग्राम अवधपुर मजरे मोहनपुर गांव की घटना
- एक दिन पूर्व घर से लापता हुई थी युवती
घुंघटेर (बाराबंकी)। घुंघटेर थाना क्षेत्र के ग्राम अवधपुर में एक दिन पूर्व लापता हुई विवाहिता का शव सोमवार को गांव के बाहर पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। विवाहिता के साथ अनहोनी की आशंका भी जताई जा रही है मगर परिवारीजनों ने कोई लिखित शिकायत पुलिस से नहीं की है।
विज्ञापन

घुंघटेर के ग्राम अवधपुर मजरे मोहनपुर निवासी राम खिलावन की पुत्री शुभम देवी (20) रविवार सुबह से लापता थी। देर रात तक परिवारीजन उसकी तलाश करते रहे लेकिन उसका कुछ पता नहीं लगा। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के बाहर बाग में एक पेड़ पर साड़ी के बंधे फंदे पर शुभम देवी का शव लटका देखा। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने परिवारीजनों को देने के साथ ही पुलिस को दी। ग्रामीणों ने बताया कि, शुभम देवी का विवाह दो माह पूर्व ग्राम अल्लीपुर थाना अटरिया जिला सीतापुर निवासी युवक से हुआ था। मगर शादी के कुछ दिन बाद ही वह मायके लौट आई थी। तब से वह मायके में ही रहती थी। गांव में चर्चा है कि मृतका की किसी से नजदीकी थी। मन मुताबिक शादी नहीं हो पाने के कारण उसने जान दी है। हालांकि परिवारीजनों ने किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की है। थानाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप ने बताया कि, शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा। एसओ का कहना है कि, अभी तक किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिली है, यदि शिकायत मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें