फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान को पीट 10 हजार लूटे

Fri, 07 Apr 2017 12:08 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
beaten - फोटो : getty images
विज्ञापन
शिवगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार को बैंक से रुपया निकाल कर घर जा रहे एक किसान को बाइक सवार बदमाशों ने न सिर्फ लूट लिया, बल्कि तमंचे के बट से उसकी पिटाई कर दी। जब तक आसपास के लोग पहुंचते, तब तक बाइक सवार बदमाश भाग निकले। खून से लतपथ किसान को लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां इलाज चल रहा है। पुलिस घटना की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


निमुलापुर गांव निवासी मिलन यादव (55) खेती किसानी करता है। गुरुवार को वह साइकिल से बैंक ऑफ बड़ौदा शिवगढ़ आया था। बैंक से 10 हजार रुपये निकालने के बाद वह घर वापस जा रहा था। कुंभी गांव के गोकुला तालाब के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया। कट्टे की बट से उसके सिर में हमला कर दिया। इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। जेब में रखे 10 हजार रुपये लेकर फरार हो गए।

मिलन के चिल्लाने पर आसपास के ग्रामीण दौड़े, तब तक बाइक सवार बदमाश लुटेरे भाग निकले। पीड़ित ने बताया कि वह गेहूं की मड़ाई के लिए रुपया निकालकर घर जा रहा था। दिन दहाड़े हुई घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। गंभीर रूप से घायल मिलन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। एसओ अरविंद सरोज ने बताया कि घटना की पड़ताल की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें