फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन-दहाड़े दो घरों से 1.75 लाख रुपये का माल उड़ाया

Wed, 16 Nov 2016 11:48 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
बंद घर के ताले तोड़ नगदी समेत हजारों का माल उड़ाया  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जगतपुर थाना क्षेत्र में चोरों ने दिनदहाड़े दो घरों से नगदी समेत एक लाख 75 हजार रुपये से ज्यादा का सामान पार कर दिया। चोरों ने घटना को उस समय अंजाम दिया, जब परिवारीजन मेला देखने गए थे। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


हरपुर हल्ला निवासी छेदीलाल परिवारीजनों के साथ बिंदागंज में लगा मेला देखने गया था। घर पर ताला बंद था। इसी दौरान चोर दीवार फांदकर अंदर घुस गए। वह देर शाम जब घर लौटा तो सामान इधर-उधर पड़ा मिला। बक्से का ताला टूटा मिला।

उसमें रखे सोने की कील, झुमकी, पायल व 15 हजार रुपये समेत डेढ़ लाख का सामान गायब था। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। इसी तरह परहरी गांव निवासी आशीष कुमार भी मेला देखने गया था। घर पर कोई नहीं था।
विज्ञापन


इसी दौरान चोर दीवार फांदकर घर के अंदर घुस गए। 20 हजार रुपये की नगदी पार कर दी। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है। एसओ अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें