फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राचार्य और दो युवकों से 1.20 लाख की लूट

Mon, 14 Sep 2015 11:36 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को पंडित रामेश्वर वाजपेयी स्मृति महाविद्यालय के प्राचार्य से बाइक सवार बदमाशों ने 40 हजार रुपये लूट लिए। देर शाम तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन


उधर, जगतपुर में दो युवकों की पिटाई करके 80 हजार रुपये लूट लिए गए। इस मामले में तहरीर दी गई है।

शहर के निराला नगर निवासी एवं पंडित रामेश्वर वाजपेयी स्मृति महाविद्यालय के प्राचार्य एसबी मिश्रा यूनियन बैंक से रुपया निकालने के बाद पैदल से घर जा रहे थे।

कचहरी रोड पर एसजेएस स्कूल के पास बाइक पर सवार दो बदमाशों ने रोककर 40 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

प्राचार्य के शोरगुल मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे और काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन बदमाश पकड़ में नहीं आए। सदर कोतवाल शैलेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि एफआईआर दर्ज करके घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


उधर, जगतपुर थाना क्षेत्र के भोगराज का पुरवा निवासी सोनू और बनीपुर भटेहरी निवासी शिवकरन एक ही बाइक से किसी काम से भनवामऊ गांव जा रहे थे। रास्ते में कुछ लोगों ने दोनों की पिटाई करके 80 हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन


 एसओ कमलेश पांडेय का कहना है कि लूट की तहरीर मिली है। दोनों युवकों से घटना की बाबत पूछताछ की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें