फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशियों से भरा ट्रक गड्ढे में फंसा, दो कारोबारियों को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। सवैया तिराहे पर पुलिस ने गोवंश लदे एक ट्रक को पकड़ा। चालक ने बैरियर तोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन तब तक ट्रक गड्ढे में फंस गया।
विज्ञापन

ट्रक से पुलिस ने 11 मवेशियों और दो लोगों को दबोचा है, जबकि एक व्यक्ति भाग निकला। गोवंश बूचड़खाना ले जाए जा रहे थे। आरोपियों के पास दो तमंचे व कारतूस भी मिले हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि उन्नाव जिले के बिहार थाना क्षेत्र से ट्रक में 11 गोवंश लादकर प्रयागराज की ओर जा रहे हैं। डलमऊ व गदागंज की पुलिस ने शनिवार रात नाकेबंदी की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन

इसके बाद ऊंचाहार कोतवाल शिवशंकर सिंह ने सवैया तिराहे पर बैरियर लगाकर ट्रक को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देख चालक ने ट्रक को बाईं तरफ से निकालने की कोशिश की, लेकिन ट्रक गड्ढे में फंस गया।
पुलिस ने ट्रक को घेर लिया। इस बीच चालक पुलिस को चकमा देकर भाग निकला लेकिन पुलिस ने दो लोगों को मौके से दबोच लिया। पकड़े गए दोनों युवकों के पास एक एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस मिले हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि कौशांबी जिले के थाना सैनी के सियारा मीठेपुर गांव के दिलशाद अहमद व मो. सईद निवासी महगांव मलाका थाना चरवा जिला कौशांबी अपने एक अन्य साथी के साथ गोवंश लादकर प्रयागराज जा रहे थे। दोनों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद गोवंशों को गोशाला भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें