फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शादी का झांसा देकर एक युवती का यौन शोषण किया गया। अब आरोपी शादी करने से मुकर गया है। विरोध करने पर आरोपी और उसके परिवार के लोग पीड़िता को जानमाल की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने मामले में केस दर्ज नहीं किया। पीड़िता की शिकायत पर एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।
उन्नाव जिले के बसंतखेड़ा के एक गांव निवासी युवती ने एसपी को दिए पत्र में बताया कि रायबरेली जिले के गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में खुशरूपुर (कुर्मियामऊ) गांव में उसकी मौसी ब्याही है।
उसका मौसी के घर आना-जाना था। मौसी के गांव के एक युवक से उसका प्रेम-प्रसंग हो गया। युवक ने शादी करने की बात कही। उसकी गोदभराई हो गई।
शादी का झांसा देकर युवक ने उसका यौन शोषण किया। अब युवक और उसके घरवाले शादी करने से इंकार कर रहे हैं। पीड़िता के मुताबिक थाने जाकर तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मामला उन्नाव जिले का बताकर वापस कर दिया।
विज्ञापन

एसपी श्लोक कुमार ने जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया है। सीओ लालगंज महिपाल पाठक का कहना है कि उनके संज्ञान में अभी मामला नहीं आया है। यदि ऐसा हुआ है तो जांच कराकर निश्चित तौर पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें