फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला युवती का शव, 20 दिन पहले ही युवती ने घरवालों से विरोध कर किया था प्रेम-विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई (रायबरेली)। अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र के फंदा मजरे फूला गांव में एक युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। 20 दिन पहले ही युवती ने एक युवक के साथ प्रेम विवाह किया था।
विज्ञापन

जानकारी से हड़कंप मच गया। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर युवती की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है।
अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र के डेबरा गांव की रहने वाली जगपता (21) ने घरवालों से विरोध कर मोहनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम फंदा मजरे फूला गांव निवासी उमेश के साथ 20 दिन पहले भागकर प्रेम विवाह कर लिया था।
विज्ञापन

लड़की के पिता ने मामले की शिकायत जामो थाने में की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की थी। बाद में नाते-रिश्तेदारों की सहमति पर युवती और युवक साथ रहने लगे थे।
शनिवार रात जगपता की हालत बिगड़ने पर उसे सीएचसी तिलोई पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। युवक उमेश के पिता रामधनी का कहना है कि कभी-कभी युवती का दिमागी संतुलन बिगड़ जाता।
इस पर जगपता अपना गला दबाने का प्रयास करती थी। हालत बिगड़ने पर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी मौत हो गई। लड़की के पिता धनीराम ने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। थानेदार भरत उपाध्याय का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें