डलमऊ (रायबरेली)। लापता बुजुर्ग का शव तालाब के किनारे मिलने से हड़कंप मच गया। क्षेत्र के जोहवानटकी गांव निवासी विमल मौर्य ने दो दिन पहले कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी कि उसके दादा विजय बहादुर मौर्य (70) मानसिक रूप से बीमार थे और लापता हो गए हैं।
खोजबीन की दौरान कुछ पता नहीं चल पाया था। गांव स्थित एक तालाब के किनारे रविवार को विजय बहादुर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। कोतवाल राजेश सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बुजुर्ग की मौत की वजह सामने आएगी।