फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर असलहा ताना, नाराज ग्रामीणों ने आरोपी की धुनाई कर पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरचंदपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम मामूली विवाद में एक युवक की न सिर्फ पिटाई कर दी गई, बल्कि जान से मारने की नियत से उसकी कनपटी पर तमंचा तान दिया गया। इससे ग्रामीण उग्र हो गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने एक आरोपी को दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई की। सूचना पर पुलिस पहुंची तो उसकी जान बची। वहीं अन्य हमलावर मौके से भाग गए। मामले में सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एक आरोपी को तमंचे समेत जेल भेजा गया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है।
हरचंदपुर के डिहवा निवासी अमोल सिंह महराजगंज रोड पर सड़क किनारे खड़ा था। इसी बीच तीन बाइकों पर सवार होकर सात लोग उधर से गुजर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ।
विज्ञापन

इस पर बाइक सवार लोगों ने अमोल की पिटाई कर दी। जब यह बात ग्रामीणों को पता चली तो वह एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के थुलवांसा निवासी अभिषेक यादव को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुुनाई की। इससे उसे गंभीर चोटें आईं।
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। घटना की जानकारी होने पर थानेदार राकेश सिंह ने पुलिस टीम के साथ पहुंचकर युवक की जान बचाई और उसे ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया।
थानेदार ने बताया कि पीड़ित अमोल की तहरीर पर थुलवांसा निवासी अभिषेक यादव के अलावा हरवंशखेड़ा निवासी जितेंद्र यादव, रघुबीरगंज निवासी सरदार मंजीत और चार अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अभिषेक यादव के पास से तमंचा बरामद करके उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें