फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम और एसपी ने किया मतदान व मतगणना केंद्रों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) व डीएम वैभव श्रीवास्तव और एसपी श्लोक कुमार ने गुरुवार को जिले के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कस्बा खीरों स्थित विवेकानंद बिहारी लाल इंटर कॉलेज में बनाए गए मतगणना स्थल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नामांकन स्थलों पर किसी भी प्रकार की समस्या को पहले ही निपटा लिया जाए। शांतिपूर्वक नामांकन कराया जाए। लोगों की भीड़ को नामांकन स्थलों से कम से कम 200 मीटर दूर रखा जाए।
विज्ञापन

मतगणना स्थलों पर भी सुरक्षा के सारे बंदोबस्त कर लिए जाएं। इसमें कतई लापरवाही न बरती जाए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन रामअभिलाष, एसडीएम विनय मिश्रा, सीओ अंजनी कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें