फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की टक्कर में तीन लोग हुए घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के सेमरपहा बाईपास के निकट बृहस्पतिवार शाम को बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को सीएससी लाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

चिकमंडी निवासी इरशाद बाइक से अकेले फतेहपुर की ओर से आ रहा था। जबकि पूरेअल्पी मजरे बहाई गांव निवासी अंशु यादव व पूरेकालिका प्रसाद गांव निवासी अरुण यादव एक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे।
तभी बाईपास पर एक ढाबे के निकट आमने-सामने दोनों बाइकों में टक्कर हो गई, जिससे बाइकों में सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस के जरिए इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। जहां पर तीनों की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक चिकित्सा के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें