फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद को आदर्श बनाए युवा

Mon, 25 Jan 2016 12:19 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वामी विवेकानंद के जयंती उपलक्ष्य पर सिविल लाइंस स्थित होटल में रविवार को युवा सम्मेलन हुआ। इसमें युवाओं को स्वामी विवेकानंद के बारे में विस्तार से बताया गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि एडीएम प्रशासन सुभाषचंद्र चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित किया। कहा कि स्वामी विवेकानंद को युवा अपना आदर्श बनाएं। देश को विश्व गुरु का दर्जा दिलाएं।

उन्होंने कहा कि आज देश को युवाओं की जरूरत है। युवा अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन ईमानदारी से करें। उनके आदर्शों का अनुकरण करें।

अध्यक्षता कर रहे रामकृष्ण मिशन कानपुर के संत तनमहिमानंद महाराज ने कहा कि युवा राष्ट्र का भविष्य है। उन्हें अपना आचरण पवित्र रखते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित करनी चाहिए।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. हीरा सिंह ने युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए स्वामी विवेकानंद के दिखाए मार्ग में चलते हुए अपने ध्येय को प्राप्त करने की सीख दी।

युवा सम्मेलन में क्विज प्रतियोगिता हुई। इसमें विभिन्न विद्यालय के 400 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें सोनाली श्रीवास्तव ने बाजी मारी।

इसके अलावा अजीत प्रताप सिंह, सत्यम सिंह, मोहम्मद शमीम, मयंक दुबे, हिमांशु शाक्य, प्रगति सिंह को पुरस्कृत किया गया।

समिति अध्यक्ष डॉ. रत्ना सरकार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद सभी वर्ग के लोगों के आदर्श है। युवा पीढ़ी के उनके जीवन लक्ष्य के बारे में समझने की जरूरत है।

एफजी कॉलेज प्राचार्य डॉ. एसके पांडेय, डॉ. नीरज कुमार, देना बैंक प्रबंधक रामकुमार सिंह, डॉ. बीडी मिश्रा ने भी विचार व्यक्त किए। अतिथियों का स्वागत सचिव रणविजय सिंह ने किया।
विज्ञापन


प्रो. जेडी द्विवेदी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस मौके पर धीरेंद्र बहादुर सिंह, शैलेश प्रकाश, रमेश मिश्र आदि मौजूद रहे।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें