फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: दो बाइकों की भिड़ंत में क्रेन ऑपरेटर की मौत

Tue, 06 Oct 2026 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। क्षेत्र में बाजपेईखेड़ा के पास सोमवार को दो बाइकें आमने सामने टकरा गईं। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।
विज्ञापन

छोटा बरहा गांव निवासी अवनीश उर्फ रिंकू यादव (35) पुत्र लालू प्रसाद यादव बाइक से बेहटा गांव की ओर जा रहे थे। लोन नदी के पुल के पास सामने से आ रही सरेनी थाना क्षेत्र के मलके गांव निवासी अंकुश की बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में रिंकू गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार चला गया। प्रत्यक्षदर्शयों ने बताया कि बाइक चला रहे रिंकू ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। रिंकू हरियाणा के बहादुरगढ़ में बिजली उपकरण बनाने वाली कंपनी में क्रेन ऑपरेटर थे। पिता लालू प्रसाद ने बताया कि रिंकू करीब 15 दिन पहले ही हरियाणा से गांव आए थे। वह दो भाइयों में बड़े थे। मौत की खबर मिलते ही घर में मातम छा गया। पत्नी दीपा, बेटे आरुष और अंश, छोटे भाई मुकेश और पिता का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

सीओ सुजीत राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें