फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीकेंड लॉकडाउन में चल रही थी फिल्म की शूटिंग, शिकायत पर पुलिस पहुंची तो भागे तमाशबीन, कलाकारों के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। कस्बे में लखनऊ रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के निकट रविवार को लॉकडाउन के बावजूद हो रही फिल्म की शूटिंग पुलिस ने रोक लगा दी। पुलिस कलाकारों को पकड़कर थाने ले आई। जहां दो नामजद व 15 अज्ञात लोगों के विरुद्ध लॉकडाउन के उल्लंघन और महामारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया।
विज्ञापन

रेलवे क्रॉसिंग के निकट पूरे नौरंग सिंह का पुरवा गांव में सड़क किनारे सुबह करीब 10 बजे फिल्म की शूटिंग चल रही थी। शूटिंग देखने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठी थी।
इसकी सूचना किसी ने डायल 112 में दे दी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सिंह मय पुलिस बल के शूटिंग स्थल पहुंचे। पुलिस ने फिल्म निर्देशक से लॉकडाउन में शूटिंग की अनुमति नहीं होने की बात बताते हुए शूटिंग में रोक लगा दी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि वीकएंड लॉकडाउन के बावजूद कुछ लोग फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। दो नामजद सहित 15 अज्ञात लोगों के विरुद्ध कोविड निर्देशों के उल्लंघन व महामारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें