फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देसी शराब की दुकान को जेसीबी से ढहाया

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से 11 लोगों की मौत के बाद पुलिस-प्रशासन ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने देसी शराब की दुकान को जेसीबी से ढहा दिया। पुलिस के मुताबिक ठेकेदार अवैध तरीके से दुकान बनाकर उसमें देसी शराब का ठेका चला रहा था।
विज्ञापन

पहाड़पुर में विंडीज ब्रांड की देसी शराब के पीने से महिला समेत 11 लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने ठेके के सेल्समैन को जेल भेज दिया था, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रविवार को सीओ महराजगंज रामकिशोर सिंह, कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह की मौजूदगी में जेसीबी से उस देसी शराब की दुकान को ढहा दिया गया, जहां से शराब खरीदकर पीने के बाद लोगों की मौत हुई थी।
विज्ञापन

एसपी श्लोक कुमार ने बताया कि पोतराम का पुरवा मजरे मर्दानपुर गांव निवासी धीरेंद्र बहादुर सिंह सड़क किनारे अवैध तरीके से जमीन पर कब्जा करके देसी शराब का ठेका चला रहा था। उसे ढहा दिया गया है।
छापा मार जब्त की 60 लीटर शराब
गदागंज। महराजगंज क्षेत्र में 11 लोगों की शराब पीने से हुई मौत के बाद रविवार को गदागंज थानेदार अरविंद सिंह ने छापा मार 60 लीटर कच्ची शराब जब्त की। साथ ही एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया।
थानेदार ने बताया कि क्षेत्र के अंबारा मथई गांव में सूचना मिली थी कि कच्ची शराब बनाई जा रही है। छापे के दौरान बड़े पैमाने पर कच्ची शराब बनती मिली। यहां एक महिला शराब बना रही थी। एक क्विंटल लहन भी नष्ट कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें