फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरस गांव के प्रधान पद के लिए दोबारा मतगणना के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। पिछले साल हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद ग्राम पंचायतों के गठन की प्रक्रिया पूरी हो गई। अब एसडीएम डलमऊ ने बरस ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए दोबारा मतगणना कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने ब्लॉक के अधिकारियों को आगामी 25 मई को सील मतगणना बाक्सों के साथ तहसील आने का आदेश दिया है। जिससे मतगणना का काम दोबारा हो सके। दोबारा मतगणना के आदेश से हड़कंप है।
वर्ष 2021 में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हुआ था। मतगणना के बाद डलमऊ ब्लॉक के बरस ग्राम पंचायत में कृष्णा देवी को प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किया गया था।
विज्ञापन

चुनाव के बाद ग्राम पंचायत का गठन भी हो गया और ग्राम पंचायत में विकास कार्य भी शुरू करवा दिए गए। दूसरे स्थान पर शांती देवी पत्नी उमाशंकर निवासी गंगापुर बरस ने 17 मई 2021 को चुनाव याचिका कर दी थी।
आरोप लगाया था कि मतगणना में गड़बड़ी करके कृष्णावती को प्रधान पद के लिए विजयी घोषित कर दिया गया था। इसके अलावा कई और आरोप लगाए। दोबारा मतगणना कराए जाने का अनुरोध किया गया, लेकिन कही भी सुनवाई नहीं हुई।
बताते हैं कि मामले में प्रधान को नोटिस देकर जवाब भी मांगा गया, लेकिन प्रधान ने अपना पक्ष नहीं दिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम डलमऊ आशीष कुमार मिश्रा ने दोबारा मतगणना कराने के आदेश दिए हैं।
उन्होंने सील बैलेट बाक्स सहित 25 मई को कार्यालय में उपस्थित होने के आदेश दिए हैं, जिससे पुन: मतगणना कराई जा सके। एसडीएम ने बताया कि सुनवाई के दौरान दोबारा मतगणना कराना जरूरी प्रतीत होने पर 25 मई को सील बंद मतगणना बाक्सों के साथ बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें