फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थमा कोरोना का कहर, 66 संक्रमित, 402 ने जीती जंग

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। अप्रैल महीने में कहर बरपाने वाला कोरोना अब थम गया है। सोमवार को मात्र 66 लोग ही कोरोना संक्रमित पाए गए, जबकि पहले से चपेट में आए 402 मरीजों ने कोरोना को मात दे दिया। संक्रमित होने के बाद एल-2 अस्पताल में भर्ती कराए गए तीन मरीजों की मौत हो गई है। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या भी घटकर 1802 हो गई है। इसमें 1313 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि सोमवार को जिले में टीमों ने जिले भर में पहुंचकर 2962 लोगों की कोरोना की जांच की। इसमें मात्र 66 लोगों की रिपोर्ट ही पॉजिटिव आई है। खास बात यह कि पहले से संक्रमित 402 मरीज सोमवार को स्वस्थ हो गए हैं। संबंधित मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। संक्रमित होने के बाद रेलकोच कारखाने के एल-2 अस्पताल में भर्ती कराए गए शहर के रेलवे स्टेशन रोड निवासी 54 वर्षीय अधेड़, बछरावां के बन्नावां निवासी 40 वर्षीय युवक और लालगंज के सेमरपहा निवासी 65 वर्षीय वृद्ध ने दम तोड़ दिया। जिले में 1802 एक्टिव केस में 1313 मरीजों को होम आइसोलेट कराया गया है। रेल कोच के एल-2 अस्पताल में 142 और एम्स के एल-3 अस्पताल में 25 मरीजों को भर्ती करके इलाज किया जा रहा है। उधर मुंबई से रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर उद्योग नगरी ट्रेन में एसपी मौर्या, सत्य प्रकाश शुक्ला, ऋषीकांत, अशोक कुमार, अंकुर, रितेश कुमार, शुभम आदि की टीम ने 103 यात्रियो की जांच की। कोई भी यात्री पॉजिटिव नहीं पाया गया।
महराजगंज में पांच लोगों की असामयिक मौत
महराजगंज। क्षेत्र में अलग-अलग दो गांवों में पांच लोगों की असामयिक मौत हो गई। मृतकों में तीन लोग एक ही परिवार के थे। बताते हैं कि सभी को बुखार, खांसी के साथ सांस लेने की समस्या से ग्रसित थे। क्षेत्र के बरीबरा मजरे मऊ गांव के रहने वाले मथुरा पासी के लड़के रामनरेश की दिल्ली से लौटते समय रास्ते में मौत हो गई। उसके छोटे भाई राम सजीवन की ससुराल बैसन का पुरवा में मौत हो गई। रविवार को स्वयं मथुरा प्रसाद की भी मौत हो गई। उसे भी सांस लेने की समस्या थी। क्षेत्र के ही अलीपुर गांव में रहने वाली पुरबिन 50 वर्ष पत्नी रामदयाल की सांस लेने में तकलीफ होने के कारण भी मौत हो गई। पहले से बीमार राम अवतार की जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भावेश यादव ने बताया कि लोग समस्या होने पर झोलाछाप से बचें और अस्पताल आकर जांच कराकर इलाज शुरू कराएं। इलाज में लापरवाही न ही बरतें।
विज्ञापन

गरीबों के लिए जंजाल बना टीकाकरण का नया आदेश
बछरावां। अब घर से ही ऑनलाइन आवेदन करने के बाद टीका लगेगा। यह आदेश आने के बाद गरीबों को परेशानी हो रही है। कम पढ़े-लिखे होने के कारण ऑनलाइन पंजीयन नहीं करवा पा रहे हैं। ऐसे में उन्हें टीका नहीं लग पा रहा है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एके जैसल ने कहा कि दूसरी डोज बिना रजिस्ट्रेशन के लगाई जा रही है, लेकिन पहली डोज के लिए ऑनलाइन पंजीयन करवाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें