फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों को मिलेगी राहत, सोनिया ने भेजे 25 आक्सीजन सिलेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। कोरोना कहर में अपने जिले के मरीजों की जिंदगी बचाने के लिए सांसद सोनिया गांधी ने 25 ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था कराई है। इससे आक्सीजन की जरूरत पडने पर मरीजों को इसका लाभ मिल सकेगा। सांसद प्रतिनिधि केएल शर्मा की ओर से उपलब्ध कराए गए आक्सीजन सिलेंडरों को अस्पताल को मुहैया कराए गए।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने सोमवार को 10 आक्सीजन सिलेंडर एल-3 कोविड हॉस्पिटल एम्स और 15 आक्सीजन सिलेंडर जिला अस्पताल के सुपुर्द किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कोविड-19 महामारी से जूझ रहे मरीजों की मदद करके सांसद सोनिया गांधी ने संजीवनी देने का कार्य किया। इसके पहले भी वह आक्सीजन सिलेंडर मुहैया करा चुकी हैं। उनका कहना है कि मरीजों की हर हाल में मदद की जाएगी। कोरोना कहर को देखते हुए लोग सतर्कता बरतें। जरूरत पडने पर घरों से निकले। घर से निकलने पर मास्क जरूर पहनें। इस मौके पर निर्मल शुक्ला, अंकुर सिंह चौधरी, सफ्फू खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें