फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2388 लोगों की जांच में सात मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में शनिवार को 2388 लोगों की जांच की गई, जिसमें महज सात लोग ही कोरोना संक्रमित मिले। पहले से कोरोना संक्रमित 16 मरीज स्वस्थ हो गए। स्वस्थ हुए मरीजों को होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में अब एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 189 हो गई है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि जिले में कोरोना का कहर पूरी तरह से थम गया है। शनिवार को भी संदिग्ध लोगों की जांच हुई।
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जिले भर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर 2388 लोगों की जांच की, जिसमें महज सात लोग ही संक्रमित मिले।
मरीजों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। इसके अलावा पहले से संक्रमित 16 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। शनिवार को एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 189 हो गई है। लोग एहतियात बरतें और मास्क लगाने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें