लालगंज। 216 लोगों को गुरुवार को कोरोना का टीका लगाया गया। सीएचसी में जिला प्रचारक मनीष ने टीका लगवाकर लोगों को प्रेरित किया। सभी सत्रों में 184 लोगों को कोरोना की पहली खुराक दी गई, जबकि 32 फ्रंट लाइन वर्कर और हेल्थ वर्कर्स को टीके की दूसरी डोज दी गई।
आधुनिक रेल डिब्बा कारखाने में भी कोविड की वैक्सीन लगाने का अभियान जीएम विनय मोहन श्रीवास्तव के निर्देश पर शुरू किया गया है। अभी तक 25 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।
गुरुवार को प्रधान मुख्य अभियंता आरबी यादव, एक्सियन एलबी मौर्या उनकी पत्नी बिंदु मौर्या आदि ने टीका लगवाकर लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। अभी तक यहां 25 लोगों ने ही टीका लगवाया है।