फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स समेत 19 अस्पतालों में चलेगा फाइनल ड्राई रन, 11 जनवरी को सभी सीएचसी में भी होगा पूर्वाभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली-ऊंचाहार। कोरोना टीकाकरण शुरू कराने के लिए तैयारियां पूरी की जा रही है। पहला ड्राई रन छह सेंटरों पर कराने के बाद अब फाइनल पूर्वाभ्यास 11 जनवरी को होगा। एम्स के साथ ही जिले की सभी सीएचसी में भी ड्राई रन की तैयारी है। प्रभावी ढंग से 19 सेंटरों पर कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण को लेकर ड्राई रन कराया जाएगा। इसके लिए टीमों को सक्रिय किया जा रहा है।
विज्ञापन

पहले चरण का ड्राई रन छह जनवरी को जिला महिला व पुरुष अस्पताल, आईएमए भवन, हरचंदपुर, बछरावां और डीह सीएचसी में कराया गया था। अब और प्रभावी ढंग से सभी अस्पतालों में टीकाकरण को लेकर पूर्वाभ्यास होगा। 11 जनवरी को एम्स में भी ड्राई रन होगा।
इसके अलावा सभी सीएचसी, जिला अस्पताल और आईएमए भवन में टीकाकरण को लेकर औपचारिकताओं को पूरा कराया जाएगा। सीएमओ डॉ. बीरेंद्र सिंह ने बताया कि 11 जनवरी को फाइनल ड्राई रन होगा। सभी सीएचसी, एम्स के साथ ही शहर के तीनों सेंटरों पर टीकाकरण को लेकर पूर्वाभ्यास किया जाएगा।
विज्ञापन

एएनएम व आशा संगिनी को दी वैक्सीन की जानकारी
ऊंचाहार। सीएचसी में पहले चरण में लगने वाली कोरोना वैक्सीन के बारे में शुक्रवार को आशा संगिनी व एएनएम को वैक्सीन के बारे में जानकारी दी गई। साथ टीकाकरण किए जाने के तरीके भी बताए गए। सीएचसी सभागार में एएनएम को वैक्सीन लगाने के बारे में बरतने वाली सावधानियों के बारे में बताया गया। इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरबी यादव, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ. शुभकरन, डॉ. एमके शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें