फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एल-2 में कोरोना मरीजों को परोसे जा रहे भोजन की एफएसडीए ने की सैंपलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। रेलकोच कारखाने में स्थापित एल-2 अस्पताल में शनिवार को भोजन की गुणवत्ता की जांच की गई। शासन की मंशा पर एफएसडीए की टीम ने अस्पताल पहुंचकर आटा, दाल और चना का नमूना सील करके जांच के लिए भेजा। किचन में गंदगी मिलने पर फर्म के कर्मचारियों को चेताते हुए सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन

शासन ने कोरोना मरीजों को भर्ती करने के लिए स्थापित अस्पतालों में संक्रमितों में परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता के जांच के आदेश दिए हैं। शनिवार को एफएसओ अरुण कुमार, राजेश तिवारी, अपराजिता तिवारी आदि की टीम ने रेलकोच कारखाने के एल-2 अस्पताल पहुंचकर आटा, दाल और चना का नमूना सील किया।
नमूनों को जांच के लिए विधि विश्लेषक प्रयोगशाला, लखनऊ भेजा गया है। एफएसओ अरुण कुमार ने बताया कि किचन में गंदगी मिलने पर फर्म के कर्मचारियों को सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें