फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित तकनीकी सहायक की मौत, 26 मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली-परशदेपुर। कोरोना की चपेट में आने के बाद मनरेगा के एक तकनीकी सहायक (टीए) की मौत हो गई है। शहर के इंदिरा नगर में रहने वाले टीए की हालत नाजुक होने पर गुरुवार रात लखनऊ ले जाकर भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

रात में ही मौत के बाद यहां पहुंचने पर शुक्रवार को पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मृतक का सैंपल लेकर जांच कराई। जांच में कोरोना की पुष्टि होने के बाद पत्नी, बेटे, पुत्री समेत चार लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।
इसके अलावा एसजीपीजीआई लखनऊ से शाम को आई रिपोर्ट में 6 सिपाहियों समेत 26 और मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसमें से लखनऊ में भी भर्ती है। नसीराबाद थाना क्षेत्र के कांटा गांव का रहने वाला छतोह ब्लॉक में तकनीकी सहायक तैनात था।
विज्ञापन

वह वर्तमान समय में शहर के इंदिरा नगर में रहता था। बताते हैं कि 12 जुलाई को तबियत खराब होने पर अस्पताल न जाकर अपनी डॉक्टर बेटी से घर पर ही इलाज शुरू करा दिया। गुरुवार रात हालात बिगडने पर उसे लखनऊ के राजरानी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान रात में मौत हो गई।
परिवारीजन शव लेकर घर पहुंचे। सीएमओ के निर्देश पर डॉ. ऋषी बागची की टीम ने घर पहुंचकर शव का सैंपल लेकर ट्रूनेट से जांच कराई तो कोरोना की पुष्टि हो गई। डॉ. बागची ने बताया कि घर के सभी लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। परिवारीजन शव को कांटा गांव ले गए।
सूचना पर सलोन एसडीएम आशीष सिंह, नसीराबाद एसओ रवींद्र सोनकर गांव पहुंचे और कोरोना सुरक्षा के बीच शव का अंतिम संस्कार कराया। नसीराबाद सीएचसी प्रभारी डॉ. आनंद शंकर ने बताया कि छतोह के बीडीओ, सचिवों, लिपिक, अकाउंटेंट, कंप्यूटर ऑपरेटर सहित संपर्क में आए लोगों की सैंपलिंग कराई जाएगी।
उधर शुक्रवार शाम एसजीपीजीआई लखनऊ से आई रिपोर्ट में 6 सिपाही समेत 26 लोग संक्रमित मिले हैं। इसमें जिले के माधोपुर सुल्तान गांव का एक अधेड़ कोरोना संक्रमित मिला है। हालांकि वो काफी दिनों से लखनऊ में रहता था और पॉजिटिव आने के बाद लखनऊ में ही भर्ती कराया गया है।
न्यायालय सुरक्षा में लगे चार और आरक्षियों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद दीवानी न्यायालय को 19 जुलाई तक बंद किया गया है। इस दौरान सैनिटाइजेशन व अन्य कोरोना सुरक्षा के बंदोबस्त किए जाएंगे।
जनपद न्यायाधीश अनूप कुमार गोयल ने बताया कि आपराधिक व सिविल केस जिनकी तारीख 17 जुलाई नियत की गई थी इनकी जनरल डेट 21 अगस्त को नियत की गई है। इसी प्रकार आपराधिक व सिविल की नियत तिथि 18 जुलाई थी जिनकी अब जनरल डेट 24 अगस्त नियत की गई है।
जगतपुर क्षेत्र के पूरे चिरौंजी मजरे जगतपुर गांव में कोरोना संक्रमित मरी मिलनेे के बाद शुक्रवार को गांव पहुंची टीम ने 50 संदिग्ध लोगों के सैंपल सील किए। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि तीन दिन पहले गांव में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया था।
गांव के संदिग्ध 50 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। जिन लोगों के सैंपल लिए गए हैं, उन सभी को गांव में ही क्वारंटीन कराया गया है। सभी को मास्क का प्रयोग करने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें