फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: डलमऊ गंग नहर पर पुल का निर्माण शुरू

Sun, 10 May 2026 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
जगतपुर क्षेत्र के बेहीखोर गांव के पास पुल निर्माण का चलता कार्य।
विज्ञापन
रायबरेली। जगतपुर क्षेत्र के बेहीखोर गांव के पास पुल का निर्माण शुरू हो गया है। अब लोग इस पुल से फर्राटा भर सकेंगे। करीब 15 साल से पुल क्षतिग्रस्त था। इस कारण लोग बगल में बने बाईपास से जान जोखिम में डालकर निकलते थे। कई बार लोग नहर में गिरकर घायल भी हो चुके हैं। पुल निर्माण में करीब एक करोड़ 10 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन


जगतपुर-डलमऊ मार्ग से बेहीखोर संपर्क मार्ग निकला है। इस मार्ग से टीकर आगाचीपुर, फकिरा का पुरवा, उसरी, बक्शी का पुरवा, आंबारा, आनंद का पुरवा, भोले का पुरवा, पंपापुर समेत 20 गांवों के लोग आते-जाते हैं। बहीखोर गांव के निकट डलमऊ पंप कैनाल का पुल है, जो काफी दिनों से टूटा है। आने-जाने के लिए बगल में बाईपास बना है।

यह संकरा होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। चार पहिया वाहन एक साथ नहीं निकल पाते थे। ग्रामीण प्रदीप श्रीवास्तव, सुभाष बनवारी, खिलाड़ी, अयोध्या प्रसाद, जगदीश ने बताया कि सबसे ज्यादा परेशानी बारिश में होती थी। लोग गिरकर चोटिल हो जाते थे। सिंचाई विभाग खंड दक्षिणी के अधिशासी अभियंता सुशील कुमार ने बताया कि पुल निर्माण में करीब एक करोड़ 10 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। पुल बनने से लोगों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें