रायबरेली। जिले में फीडरों पर हानियां कम करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 10 हजार से ज्यादा के 60 बकायेदारों की बत्ती काटी गई। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के एसडीओ राजीव यादव और हरि दीपक के नेतृत्व में गंगागंज और रसेहता फीडरों में आने वाले गांवों में अभियान चलाया गया। दोनों फीडरों से जुडे़ 53 लोगों के कनेक्शन काटे गए।
इन पर करीब साढ़े 15 लाख रुपया बकाया है। इसके अलावा 10 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। विद्युत वितरण डलमऊ के एसडीओ भइयालाल और अवर अभियंता यादुवेंद्र ने टीम के साथ फीडर तेरुखा के तहत आने वाले गांवों में जांच की। इस दौरान सात बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। तीन लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। इनके खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।