फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: कांग्रेस ने गरीबों को वोट बैंक के रूप में किया इस्तेमाल

Mon, 08 Sep 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
मनिका सिनेमा रोड ​स्थित एक होटल में हुई बैठक में बोलते भाजपा के प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह।
विज्ञापन
रायबरेली। भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने रविवार को अनुसूचित जाति वर्ग के पार्टी पदाधिकारियों के साथ संवाद किया। मनिका सिनेमा रोड स्थित होटल में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री ने कहा कि गरीब व वंचित वर्ग की आर्थिक मजबूती के लिए प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार लगातार कार्य कर रही है।
विज्ञापन


दशकों तक देश की सत्ता में रही कांग्रेस पार्टी ने गरीबों, दलितों, वंचितों, पिछड़ों को सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। चुनावी वादे तो खूब किए गए, लेकिन गरीबों, दलितों, वंचितों, पिछड़ों के हिस्से में कुछ नहीं आया। इनके कल्याण नाम पर शुरू की गई योजनाएं कागजों में ही सिमट कर रह गईं या भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गईं।

सपा और कांग्रेस जैसे परिवारवादी दलों की प्राथमिकता में कभी भी गरीबों, दलितों, वंचितों व पिछड़ों का कल्याण नहीं रहा। भाजपा के ऐजेंडे में सिर्फ गरीब कल्याण का संकल्प निहित है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब से जुड़े स्थानों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित करके मोदी जी ने बाबा साहेब के प्रति सच्चे अर्थों में श्रद्धांजलि अर्पित की है।
विज्ञापन



पंचायत चुनाव के लिए अभी से कसें कमर
धर्मपाल सिंह ने मंडल अध्यक्षों तथा शक्ति केंद्र संयोजकों के साथ बैठक की। इस दौरान पार्टी की ओर से चलाए जा रहे अभियानों, कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों के बारे में चर्चा की। कहा कि पार्टी के अभियानों और कार्यक्रमों को आम जनता के बीच पहुंचाने में मंडल इकाई की भूमिका महत्वपूर्ण होती है।

पंचायत चुनाव के लिए अभी से ही तैयारी शुरू कर दें। कहा कि सक्रिय बूथ इकाई चुनाव में जीत की गारंटी है। इसीलिए सभी को बूथ जीता चुनाव जीता को लक्ष्य बनकर कार्य करना चाहिए। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी ने की। इस मौके पर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह, सदर विधायक अदिति सिंह, ऊंचाहार विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विवेक विक्रम सिंह, अभिषेक वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें