फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास में बाधा डाल रही कांग्रेस : भूपेंद्र

Fri, 29 Jan 2016 12:32 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने मिशन 2017 को कामयाब बनाने के लिए मंथन शुरू कर दिया है। संगठन की नब्ज टटोलने के लिए राष्ट्रीय महासचिव व राज्य सभा सांसद भूपेंद्र यादव ने जिले में डेरा डाल दिया है।
विज्ञापन


तीन दिन तक रहकर वह न सिर्फ कार्यकर्ताओं, बल्कि वर्तमान और पूर्व पदाधिकारियों के साथ वार्ड व बूथ स्तर तक के लोगों से मिलेंगे।

गुरुवार देर शाम यहां पहुंचे राष्ट्रीय महासचिव ने सुपर मार्केट के एक होटल में भाजपाइयों से मिलकर पार्टी की दशा और दिशा के बारे में चर्चा की। कहा कि कांग्रेस मोदी सरकार के विकास के एजेंडे में रोड़े अटकाने का काम कर रही है।

जनहित के मुद्दों को लेकर लाए जाने वाले बिलों को नहीं पास होने दे रही है। उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियों का गुणगान किया और कहा कि आने वाला समय यूपी में भी भाजपा का ही होगा।
विज्ञापन


भाजपा नगर कमेटी की ओर से आयोजित बैठक में राष्ट्रीय महासचिव ने हर एक से बेबाकी से बातचीत की। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से खुलकर बोलने को कहा।

यहां तक पूछा कि कौन क्या कर रहा है। पार्टी में कब से है। किन-किन पदों पर काम किया। मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताएं।

कई लोगों ने उपेक्षा की बात कही, तो राष्ट्रीय महासचिव ने सपाट जवाब दिया कि आने वाला वक्त सब कुछ ठीक कर देगा। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन हित में काम करने की नसीहत दी।

किसी तरह की पीड़ा होने पर इधर-उधर कहने के बजाए संबंधित जिम्मेदार व्यक्ति से अपनी बात कहने का सबक भी दिया।

लोकसभा प्रत्याशी रहे भाजपा नेता एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अजय अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में भाजपा लगातार मजबूत हो रही है।

जिले में भी भाजपा को मजबूत करने के लिए हर स्तर पर प्रयास किया जा रहा है। बैठक के आयोजक एवं नगर अध्यक्ष रवि दीक्षित ने संगठन के बारे में बताया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अजय यादव, धनंजय सिंह, विवेक शुक्ला, राजा भदौरिया, शिवबालक जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें