फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Exam Result 2020: मूल्यांकन में 33 विषयों की कापियां शत-प्रतिशत जांची

Thu, 28 May 2020 01:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन कार्य में 76.79 प्रतिशत प्रगति हो गई है। जिले को मिली लगभग 3.11 लाख कॉपियों के सापेक्ष तकरीबन 2.38 लाख कॉपियों को जांच लिया गया है। चारों मूल्यांकन केंद्रों में 33 विषयों की कॉपियां शत-प्रतिशत जंच गई हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. चंद्रशेखर मालवीय ने भी मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


शहर में राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, वैदिक इंटर कॉलेज, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र बने हैं। इनमें कुल 311017 कॉपियां आई हैं, जिनमें से 238839 कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया गया है। बुधवार को चारों मूल्यांकन केंद्रों में 44167 कॉपियां जांची गईं। अब तक इंटरमीडिएट में रसायन विज्ञान, बहीखाता एवं लेखाशास्त्र, व्यापार संगठन एवं पत्र व्यवहार, पाकशास्त्र, परिधान रचना एवं सज्जा, आटोमोबाइल, अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान, बैंकिंग, भौतिक विज्ञान, चित्रकला, हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, उर्दू, गृह विज्ञान समेत 33 विषयों की कॅापियां पूरी जंच गई हैं।

अभी प्रमुख विषयों में इंटर की जीव विज्ञान, गणित, शिक्षा शास्त्र, सामान्य हिंदी, इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र, हाईस्कूल की गृह विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, चित्रकला, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य बाकी है। डीआईओएस ने बताया कि जीआईसी में 89.74 प्रतिशत, जीजीआईसी में 79.89 प्रतिशत, वैदिक में 71.61 प्रतिशत और एमजीआईसी में 56.11 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। अवशेष मूल्यांकन कार्य भी समय से पूरा कर लिया जाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मूल्यांकन कराया जा रहा है। सुरक्षा के सभी उपाय अपनाए जा रहे हैं। गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग के बाद प्रवेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें