फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारियां पूरी कर लें, शत-प्रतिशत प्रगति चाहिए : सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिला पौधरोपण समिति की बैठक सोमवार को बचत भवन में हुई। सीडीओ अभिषेक गोयल ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी विभागों का पौधरोपण का लक्ष्य तय कर दिया गया है। जुलाई से पौधरोपण शुरू होना है। समय से तैयारियां पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि भूमि चिह्नांकन का कार्य पहले से कर लिया जाए। चयनित स्थल से संबंधित सूचनाएं वन विभाग की गूगल शीट पर जियो टैगिंग के माध्यम से अपलोड कराई जाएं, शत-प्रतिशत प्रगति चाहिए।
विज्ञापन

जिले में 45.89 लाख से अधिक पौधे रोपित करने का लक्ष्य है। इसमें वन विभाग 15 लाख, पुलिस विभाग 8040, ग्राम्य विकास विभाग (मनरेगा) 17.59 लाख, राजस्व विभाग दो लाख, पंचायतीराज विभाग दो लाख, विकास प्राधिकरण 8040, उद्योग/औद्योगिक विभाग 13680, नगर पालिका/नगर पंचायत 26520, लोक निर्माण विभाग 12360, सिंचाई विभाग 12360, कृषि विभाग 3.37 लाख, पशुपालन विभाग 6960 पौधों का रोपण कराएंगे।
वहीं, सहकारिता 8040, विद्युत 5520, माध्यमिक/उच्च शिक्षा 29328, बेसिक शिक्षा 4008, प्राविधिक 6600, पर्यावरण 1.80 लाख, स्वास्थ्य 11160, परिवहन 3720, रेलवे 22440, रक्षा 8040, उद्यान 2.21 लाख, श्रम विभाग 3720 पौधे रोपित करेंगे। बैठक में डीएफओ महेंद्र सिंह यादव, एडीएम प्रशासन राम अभिलाष, एसडीएम अंशिका दीक्षित, सविता यादव, राजेंद्र शुक्ला, जीत लाल सैनी, दिव्या ओझा व विनय मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें