फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग में जिंदा जला अधेड़, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर क्षेत्र में रविवार की रात अलाव तापते समय आग की चपेट में आकर एक बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की पड़ताल की। शव की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

शहर की इंदिरा नगर चौकी के करीब स्थित ओवरब्रिज के पास एक अधेड़ किसी युवक के साथ रहता था। बताते हैं कि रात में दोनों अलाव ताप रहे थे। उसका साथी सोने चला गया जबकि अधेड़ अलाव ताप रहा था। इसी दौरान वह आग की चपेट में आ गया। देखते ही देखते वह जलने लगा।
जानकारी होने पर आसपास के लोग पहुंचे। लोग उसे अस्पताल पहुंचाते लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। सदर कोतवाल अतुल सिंह ने बताया कि अधेड़ इधर-उधर घूमता फिरता था। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। शव को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें