फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक दाम में कोई खाद दें तो करें शिकायत, खुला कंट्रोल रूम

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। किसी किसान को कोई दुकानदार यदि अधिक दाम में खाद दे रहा है या फिर खाद देने से ही मना कर रहा है तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। जिला कृषि अधिकारी के कार्यालय में कंट्रोल रूम खोल दिया गया है। इस नंबर पर फोन करके किसान अपनी शिकायत दर्ज करा सकेगा। इसकी जांच कराकर संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी रविचंद्र प्रकाश ने बताया कि जिले में खाद की कोई कमी नहीं है। सितंबर माह में लक्ष्य के हिसाब से यूरिया और डीएपी खाद उपलब्ध है। खाद को निजी केंद्रों और साधन सहकारी समितियों में भिजवाया जा रहा है। आगामी रबी सीजन 2020-21 के लिए यूूरिया, डीएपी, एनपीके तथा पोटाश उर्वरकों की भी कोई कमी नहीं होगी। इसलिए किसान खाद खरीदकर उसे डंप घर पर न करें।
यूरिया के अधिक प्रयोग किए जाने के कारण फसलों में कीट व रोग लगने की आशंका रहती है। साथ ही उत्पादन एवं गुणवत्ता भी प्रभावित होती है। उनका कहना है कि यदि कोई दुकानदार मनमाने रेट पर खाद दे रहा है या फिर खाद देने से इंकार कर रहा है तो किसान उनके कार्यालय के संबंधित नंबर 0535-2203983 पर दें। शिकायत मिलने पर जांच कराकर संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें