फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजे व बिजली के लिए किसानों ने बुलंद की आवाज

Fri, 22 Jan 2016 12:19 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में धरना देकर हक की आवाज बुलंद की। सभी ने समस्याओं को पूरा किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री को संबोधित आठ सूत्री ज्ञापन एसडीएम सदर एसएन शुक्ला को सौंपा। कहा कि यदि मांगें पूरी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।

संरक्षक आशाराम वर्मा, अध्यक्ष संतोष कुमार चौधरी ने कहा कि किसानों के गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाया जाए। बकाया भुगतान दिया जाए। इस समस्या को लेकर कई बार आवाज उठाई गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

नरेंद्र बहादुर सिंह, आलम जहीर, पुष्पा देवी ने कहा कि किसानों की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। कई बार आवाज उठाने के बावजूद खराब फसलों का मुआवजा नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगेंद्र सिंह, रामसुंदर यादव ने कहा कि नहरों और माइनरों की सफाई नहीं कराई जाती है। इसी वजह से टेल तक पानी नहीं पहुंचता है।

शिवपाल सिंह, रामबहादुर, रामकुमार ने कहा कि वनरोज के कारण फसलें खराब हो रही है। भाकियू नेताओं ने समस्याओं को मुख्यमंत्री से निस्तारण किए जाने की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें