फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: कमेटी बनी, सितंबर में होगा साक्षात्कार

Sat, 22 Aug 2026 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग में स्पेशल एजुकेटर के पद पर चयन के लिए अब अभ्यर्थियों का साक्षात्कार होगा। इसके लिए कमेटी बना दी गई है। साक्षात्कार की तिथि अभी तय नहीं हुई है। सितंबर के प्रथम सप्ताह में साक्षात्कार कराने की तैयारी है। इसमें उन्हीं अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा, जिन्होंने जून के अंत में हुई काउंसिलिंग में भाग लेकर अपने दस्तावेज जमा किए थे। इन दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन भी साक्षात्कार के दौरान ही कराया जाएगा।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग के उन परिषदीय विद्यालयों में स्पेशल एजुकेटर रखे जाने हैं, जहां आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। स्पेशल एजुकेटर की भर्ती के लिए लखनऊ की एक फर्म का चयन किया गया था। जिले में 209 पद निर्धारित हैं, जिसके लिए करीब साढ़े तीन हजार आवेदन आए थे। निर्धारित पदों से तीन गुना अधिक अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग के लिए जून के अंतिम हफ्ते में बुलाया गया था। काउंसिलिंग के दौरान जमा हुए अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का परीक्षण किया गया, ताकि पात्र अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर उन्हें साक्षात्कार के लिए बुलाया जा सके।

प्रभारी जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) एवं खंड शिक्षा अधिकारी राही बृजलाल ने बताया कि स्पेशल एजुकेटर के 209 पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया चल रही है। काउंसिलिंग कराई जा चुकी थी। अब साक्षात्कार और दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन कराया जाना है। इसके लिए जिला स्तर पर कमेटी का गठन हो गया है। काउंसिलिंग के लिए जिन अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, उनमें पात्र मिले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाएंगे। सितंबर के प्रथम सप्ताह में साक्षात्कार कराने की तैयारी है। जल्दी ही तिथि तय कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें