फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश को सीएम बनाने के लिए किया गठबंधन : राजबब्बर

Thu, 16 Feb 2017 11:36 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते राजबब्बर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि सांसद सोनिया गांधी ने अखिलेश यादव को सीएम बनाने के लिए ही गठबंधन किया है। इस बार यूपी में कांग्रेस-सपा गठबंधन की सरकार बनेगी। प्रदेश में हो चुके मतदान में भी गठबंधन को सबसे अधिक सीटें मिलेंगी।
विज्ञापन


कहा, पार्टी को मिलने वाला आपका एक-एक वोट पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि देगा। इसलिए फैसला अब आपके हाथ में है। वे गुरुवार को ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के लक्ष्मीगंज में आयोजित एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि इस बार सरकार बनने पर किसानों का न सिर्फ कर्ज माफ किया जाएगा, बल्कि बिजली बिल तक हाफ कर दिया जाएगा। किसानों के अनाज का समर्थन मूल्य बढ़ा दिया जाएगा। राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि मोदी एक जादूगर हैं। जैसे गांव में जादूगर रुपया को कागज बना देता है, ठीक वही काम पीएम ने किया है।
विज्ञापन


रुपये को ही कागज बना दिया। मोदी ने जनता से झूठे वादे किए। न तो उनके खाते में रुपया पहुंचा और न ही उनके अच्छे दिन आए। इस बार जनता ऐसे झूठे वादे करने वाले नेताओं को सबक सिखाएगी।  इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि केएल शर्मा, जिलाध्यक्ष वीके शुक्ला, प्रमेंद्रपाल सिंह गुलाटी आदि मौजूद रहे।

जनसभा के दौरान रोहनियां द्वितीय की जिला पंचायत सदस्य कंचनलता, ऊंचाहार प्रथम से जिला पंचायत सदस्य गीता गिरि और पीस पार्टी के जिलाध्यक्ष पुष्कर सिंह कांग्रेस में शामिल हो गए। प्रदेश अध्यक्ष ने इन सबको पार्टी की सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें