फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोच फैक्ट्री में काली पट्टी बांध प्रदर्शन

Wed, 02 Sep 2015 11:44 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज में रेल कोच कारखाने के कर्मचारियों ने रेल कोच फैक्ट्री मेंस कांग्रेस के आवाहन पर बुधवार को सुबह गेट पर केंद्र सरकार द्वारा श्रम कानूनों मे छेड़छाड़ करने के विरोध में प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी ने काली पट्टी बांधकर काम करते हुए 2 सितंबर काला दिवस के रूप में मनाया।
विज्ञापन


आंदोलन की अगुवाई करते हुए कर्मचारी नेता और मेंस कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष मनोज ओझा व महामंत्री नैब सिंह ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाल न करने, न्यूनतम मजदूरी बढ़ाए जाने, ठेकेदारी प्रथा को बढ़ावा देने, एफडीआई व पीपीपी प्रथा को बढ़ावा देने के विरोध में एनफआईआर और इंटक के आवाहन पर विरोध प्रदर्शन हुआ।

इस मौके पर सुभाष सिंह, आशीष श्रीवास्तव, जीपी सिंह, राकेश सिंह परिहार, संतोष कुमार, मनोज यादव, राजीव रंजन, एहसान, लखवीर सिंह मौजूद रहे।

इधर, कस्बे के बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, इलाहाबाद बैंक आदि में कामकाज ठप रहा। इसके चलते लोगों को काफी असुविधा हुई। इनके अलावा मान्यता प्राप्त इंटरमीडिएट कॉलेजों में शिक्षक कलम बंद हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन


उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला संयोजक रामकृष्ण वाजपेयी, शिक्षक नेता वीरेंद्र शुक्ला व भवानी श्रीवास्तव ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर जिले के सभी स्कूलों में शिक्षक कलम बंद हड़ताल पर रहे। शिक्षक संगठनों के सभी गुटों ने हड़ताल का समर्थन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें