फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: सुदौली में बनेगा सीएम मॉडल कंपोजिट स्कूल

Mon, 04 Aug 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में एक और मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय खुलेगा, जिसके लिए भू स्थल का चयन कर लिया गया है। यह जमीन बछरावां विकास क्षेत्र के सुदौली गांव में चिह्नित की गई है, जहां आवासीय व्यवस्था वाले स्कूल में प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक की पढ़ाई होगी। जिला प्रशासन ने जमीन चिह्नित होने के बाद शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। शासन की हरी झंडी मिलने के बाद विद्यालय का काम शुरू होगा। जिले में पहले से ही एक विद्यालय का भूमि पूजन राही विकास क्षेत्र में हो चुका है। बछरावां में बनने वाला स्कूल दूसरा होगा।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के लिए सुदौली गांव में जमीन चिह्नित की गई है, जो कि जूनियर हाईस्कूल सुदौली के नाम दर्ज है। इस जमीन का क्षेत्रफल 41460 वर्ग मीटर यानी 10.24 एकड़ है। यह जमीन बछरावां ब्लाॅक मुख्यालय से 12 किमी दूर है। नजदीकी मुख्य मार्ग नेशनल हाइवे है, जिसकी दूरी करीब छह किमी बताई गई है।

भू-स्थल का चिन्हांकन करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार सिंह और जिला समन्वयक (निर्माण) सत्यम वर्मा ने ब्योरा जिलाधिकारी के पास भेजा। जिला प्रशासन से अनुमोदन मिलने के बाद प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया।
विज्ञापन



राही विकास क्षेत्र में हो चुका भूमि पूजन

जिले का पहला मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय राही विकास क्षेत्र के बेलाभेला ग्रामसभा के अंतर्गत आने वाले गांव हमीरमऊ में बन रहा है, जिसका भूमि पूजन बीती 20 जून को हुआ था। इस स्कूल के लिए करीब डेढ़ साल से प्रक्रिया चल रही थी। इस विद्यालय के लिए कम से कम पांच एकड़ और अधिकतम 10 एकड़ जमीन की जरूरत होती है, जो हमीरमऊ गांव में चिह्नित हुई थी। जमीन चिह्नित होने के बाद पिछले वर्ष मई महीने में प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। भूमि पूजन के बाद विद्यालय निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। विद्यालय निर्माण की जिम्मेदारी कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज को दी गई है।


स्कूल में होंगे 1500 बच्चों के दाखिले
मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय में 1500 बच्चों को शिक्षित किया जा सकेगा। प्री-प्राइमरी के साथ कक्षा एक से 12 तक की पढ़ाई होगी। विद्यालय में 30 कमरे बनेंगे। विज्ञान, वाणिज्य व कला वर्ग की शिक्षा दी जाएगी। प्रधानाध्यापकों, अध्यापकों, कर्मचारियों के लिए आवास की भी व्यवस्था रहेगी। प्रार्थना स्थल, क्रीड़ा स्थल, ओपन जिम, सामान्य एवं दिव्यांग शौचालय, झूले, इंसीनरेटर, अग्निशमन यंत्र, सीसीटीवी कैमरे, पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब, स्मार्ट क्लास एवं प्रयोगशालाएं समेत अन्य अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें