रायबरेली। झोलाछाप डॉक्टर क्लीनिक पर मरीजों के इलाज के साथ दवा भी बेच रहे हैं। शिकायत मिलने पर औषधि निरीक्षक शीवेंद्र सिंह ने छापा मारा तो खुलासा हुआ।
क्लीनिक को सील कर दिया गया, वहीं दो दवाओं के नमूने जांच के लिए भेजे हैं। अधिकारी का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने पर क्लीनिक संचालक पर कार्रवाई होगी।
औषधि निरीक्षक ने बताया कि सलोन के पूरे रमजानी का पुरवा स्थित झोलाछाप डॉक्टर मो. सलमान बिना लाइसेंस के ही क्लीनिक चला रहा था। मरीजों का इलाज करने के साथ वह दवा भी बेच रहा था।
शिकायत पर छापा मारा गया। उन्होंने बताया कि क्लीनिक को सील कर दिया गया है। साथ ही दो दवाओं के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। दवा के नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद झोलाछाप डॉक्टर मो. सलमान के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।