फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर उतरे सपाइयों की पुलिस-प्रशासन से हुई झड़प

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर सोमवार को जिले भर में सपाई सड़कों पर उतरे। किसान यात्रा निकालने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया। सपाइयों ने जिले भर में प्रदर्शन किया। नोकझोंक और कहासुनी के बीच पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक समेत 125 सपाइयों को हिरासत में लिया गया। कई सपाइयों को पहले से ही उनके आवासों में नजरबंद कर दिया गया था।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष इं. वीरेंद्र यादव के आवास पर सुबह से ही पुलिस बल मुस्तैद रहा। इसके बाद जिलाध्यक्ष के साथ ही जिला महामंत्री अरशद खान, जिला उपाध्यक्ष मो. इलियास, शिवबरन यादव, रंजीत यादव, अतुल प्रधान, नरेंद्र यादव व कई अन्य साथियों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन में बैठा दिया गया। जिलाध्यक्ष के मुताबिक विधानसभा क्षेत्र सदर के अध्यक्ष विनय यादव, जिलाध्यक्ष युवजन सभा विनोद यादव ने अमावां क्षेत्र में, रामसेवक वर्मा के साथ कार्यकर्ताओं ने डलमऊ क्षेत्र में प्रदर्शन किया। खीरों ब्लॉक में भी प्रदर्शन किया गया।
डॉ. एमआई जावेद, मो. फहीम सिद्दीकी, विनोद यादव समेत काफी सपाई मुस्तैद रहे। ऊंचाहार प्रतिनिधि के मुताबिक विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय की अगुवाई में किसान यात्रा निकाली गई। कैथवल मोड़ पर जुटी भीड़ जैसे ही मुख्य मार्ग की ओर बढ़ी तो पूर्व मंत्री समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया। डॉ. पांडेय ने कहा कि आज देश और प्रदेश की भाजपा सरकार अत्याचार और अन्याय पर उतर आई है। इस मौके पर आशीष तिवारी, बृजेश यादव, मुन्ना यादव, राधेे मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं अपने एक बयान में समाजवादी पार्टी के प्रांतीय नेता ओपी यादव ने कहा है कि किसानों का सरकारी दमन लोकतंत्र की हत्या है। शांतिपूर्ण ढंग से विरोध कर रहे किसानों की आवाज को पुलिस के बल पर दबाया जा रहा है। महराजगंज प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लॉक अध्यक्ष समर बहादुर यादव और अवधेश यादव के साथ सपाइयों ने हनुमान गढ़ी से जुलूस निकाला। पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। सभी को मंडी परिसर में ले जाया गया। पूर्व विधायक श्याम सुंदर भारती को उनके घर पर ही नजरबंद कर लिया गया।
शिवगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक ओसाह ग्राम पंचायत स्थित आवास में सपा के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष राकेश त्रिवेदी को पुलिस ने नजरबंद कर दिया। सरेनी प्रतिनिधि के मुताबिक शहीद स्मारक पर प्रदर्शन करने आ रहे सपाइयों को पुलिस ने दरियाव खेड़ा चौराहे पर रोक लिया। प्रदर्शन करने पहुंचे राज बहादुर यादव, समरेंद्र यादव, अविनाश यादव, अभिषेक यादव, कमल यादव, प्रभात यादव समेत अन्य सपाइयों की पुलिस से कहासुनी हुई, लेकिन पुलिस ने एक नहीं सुनी और सपाइयों को लौटना पड़ा। डलमऊ प्रतिनिधि के मुताबिक सपाइयों ने किसानों के साथ रैली निकाली।
जेपी यादव, राजेंद्र यादव, राज कुमार, रामानंद, अनुराग यादव आदि मौजूद रहे। खीरों प्रतिनिधि के मुताबिक सपाइयों के आंदोलन को देखते हुए पुलिस ने पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्र विक्रम सिंह, किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष विष्णु स्वरूप शुक्ला, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुरेश त्रिवेदी, पूर्व प्रधान मोहम्मद अनवर समेत काफी संख्या में सपाइयों को खीरों पुलिस ने नोटिस दिया है। तिलोई प्रतिनिधि के मुताबिक नरायनगंज तिराहे पर एकत्रित हुए सपाइयों ने किसान बिल के विरोध में प्रदर्शन किया। सियाराम दत्त मिश्रा की अगुवाई में तिलोई होते हुए मोहनगंज तक पैदल मार्च निकाला, फिर सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया।
लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार सपा के पूर्व विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह के पुत्र दिव्याम्बर सिंह के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता खजूर गांव से बाइक रैली निकाल रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने कार्यकर्ताओं को खजूर गांव में ही रोकना चाहा। फिर भी कार्यकर्ता अपनी जिद पर अड़े रहे और वे सभी चोरहिया चौराहे पहुंचकर धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं को समर्थन देने के लिए चैयरमैन रामबाबू गुप्ता भी धरना स्थल पहुंचे। सूचना पर पहुंचे एसडीएम जीतलाल व सीओ इंद्रपाल सिंह प्रदर्शनकारियों को कोरोना महामारी कोविड प्रोटोकॉल के तहत रैली न निकालने की अपील करते रहे।
फिर भी कार्यकर्ता नहीं माने। इस पर पुलिस ने रैली का नेतृत्व कर रहे दिव्याम्बर सिंह, कल्लू सिंह, लारेंस यादव, जेपी यादव, बबलू, अर्जुन यादव, नरेंद्र बहादुर, बड़कू यादव, शहीदुल, इरफान, सज्जन यादव सहित अन्य सपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर लालूमऊ स्थित महाविद्यालय में पाबंद कर दिया। बाद में सभी को समझा बुझाकर रिहा कर दिया गया है। कृषि कानून को वापस लिए जाने की मांगों को लेकर सोमवार को कलक्ट्रेट जा रहे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिला प्रशासन ने शहीद चौक पर रोक लिया।
जिलाध्यक्ष आफताब अहमद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और प्रदर्शन करते हुए नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह यादव, पार्टी की महिला सभा अध्यक्ष शबनम, युवजन सभा अध्यक्ष राजदेव यादव, रोशन अली, अवतार सिंह मोंगा, महमूदुल हसन गुडडू ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर इकरार खान, धर्मेंद्र यादव, कृष्ण कुमार, अर्शी खान, शकील पहलवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें