फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन काेर्ई नामांकन नहीं

Mon, 30 Jan 2017 11:56 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : demo pic
विज्ञापन
जिले में सोमवार को विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही नामांकन प्रक्रिया का आगाज हो गया। पहले दिन सिर्फ परचे लिए गए और किसी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। परचा लेने वालों में भाजपा, सपा, बसपा व कांग्रेस के उम्मीदवार शामिल रहे।
विज्ञापन


नामांकन के मद्देनजर कलेक्ट्रेट परिसर छावनी में तब्दील रहा। कलेक्ट्रेट में जाने को लेकर पुलिस कर्मियों और कुछ लोगों के बीच कहासुनी हुई, जिससे काफी देर तक अफरातफरी भी रही। डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ नामांकन प्रक्रिया का जायजा लिया। सीसीटीवी कैमरे को भी जांचा।

जिला मजिस्ट्रेट एवं डीएम अनुज कुमार झा ने सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी। इसी के साथ नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन 64 नामांकन पत्र परचे लिए गए। इस बार नामांकन पत्र लेने के लिए कोई रुपया नहीं पड़ा।
विज्ञापन


रायबरेली सीट के प्रत्याशी न्यायालय नगर मजिस्ट्रेट, बछरावां सीट के न्यायालय अतिरिक्त मजिस्ट्रेट, हरचंदपुर सीट के न्यायालय बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी, सरेनी सीट के सैनिक कल्याण विभाग सभागार, सलोन सीट के प्रत्याशी न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट, ऊंचाहार विस सीट के उम्मीदवार न्यायालय एडीएम वित्त एवं राजस्व कक्ष में पहुंचकर नामांकन पत्र लिया।

नामांकन कक्ष में रिटर्निंग अफसर अथवा कक्षों में उनके ओर से नामित सहायक रिटर्निंग अफसर की ओर से नामांकन उम्मीदवारों को दिए गए। हरचंदपुर सीट से बसपा, कांग्रेस, बछरावां विस सीट से बसपा, रायबरेली विस सीट से भाजपा, कांग्रेस, बसपा, सलोन विस सीट से सपा, भाजपा, बसपा, ऊंचाहार से सपा, बसपा, सरेनी विस सीट से सपा, बसपा के उम्मीदवारों ने परचा लिया।

इससे पहले दिन नामांकन पत्र दाखिल करने का खाता नहीं खुल सका। नामांकन प्रक्रिया के मदद्ेनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। सदर तहसील जाने वाले मार्ग को आवागमन के लिए बंद कर दिया गया था। एसपी दफ्तर जाने वाले मार्ग पर भी बैरीकेडिंग कराई गई थी।

कलेक्ट्रेट के अंदर जाने को लेकर पुलिस कर्मियों और कुछ लोगों के बीच कहासुनी हो गई। इसमें कई वकील भी शामिल रहे। हालांकि बाद में मामला शांत हो गया। डीएम ने अफसरों के साथ सभी नामांकन स्थलों का जायजा लेकर नामांकन प्रक्रिया के बारे में जानकारी हासिल की।

सीसीटीवी कैमरे देखे कि वे कार्य कर रहे हैं कि नहीं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी शत्रोहन वैश्य का कहना है कि पहले दिन उम्मीदवारों की ओर से परचे लिए गए। कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं हो सका।
 
विधानसभा चुनाव में कई ऐसे प्रत्याशी हैं, जो शुभ मुहूर्त देखकर नामांकन करने की तैयारी में हैं। माना जा रहा है कि 1 फरवरी को बसंत पंचमी है। इसलिए इस दिन कई उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। वहीं कुछ प्रत्याशी 3 फरवरी को शुभ दिन मानते हुए अपना नामांकन पत्र दाखिल करने की जुगत में हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें