फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निवेशकों का 55 करोड़ लेकर भागी चिटफंड कंपनी, एफआईआर के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर के डिग्री कॉलेज चौराहा स्थित एक भवन में दफ्तर खोलकर निवेशकों का रुपया जमा कराने के बाद लोकहित भारती क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लि. एक हजार से अधिक लोगों के करीब 55 करोड़ लेकर भाग गई। 20 दिनों से दफ्तर में ताला लटकने और चिटफंड कंपनी के अधिकारियों का मोबाइल बंद होने के बाद शुक्रवार को कंपनी के एजेंटों ने एसपी दफ्तर पहुंचकर न सिर्फ प्रदर्शन किया, बल्कि पुलिस को अपना दुखड़ा सुनाया। एसपी सुनील कुमार सिंह का कहना है कि कंपनी के मुख्य प्रबंध अधिकारी समेत सभी आरोपियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने शहर कोतवाल को मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

शहर में डेढ़ साल से लोकहित भारती क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लि. का दफ्तर डिग्री कॉलेज स्थित एक भवन में चल रहा था। करीब 20 दिन पहले कंपनी दफ्तर बंद करके भाग गई। आरोप है कि कंपनी ने एजेंटों के सहारे सैकड़ों लोगों का 55 करोड़ जमा कराया। कई निवेशकों का भुगतान भी होना था, लेकिन कंपनी ने भुगतान में टाल-मटोल की। कंपनी के भाग जाने के बाद शुक्रवार को उसके एजेंट एसपी दफ्तर पहुंचे। एजेंट दिनेश सिंह, श्रीकांत सिंह, राम निहोरे, राम मनोहर, सुमन देवी, संतोष कुमार, उमाशंकर अवस्थी, रामराज यादव आदि ने आरोप लगाया कि जिले भर के करीब एक हजार निवेशक अब उनसे रुपये मांग रहे हैं, लेकिन कंपनी के भाग जाने के बाद अब समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
आरोप है कि उन लोगों ने करीब 55 करोड़ रुपये जमा कराए थे, लेकिन अब तक किसी को भी भुगतान नहीं दिया गया। भुगतान का दबाव बनाए जाने पर कंपनी दफ्तर बंद करके भाग गई। एसपी ने पूरे प्रकरण को सुनने के बाद मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए। लोकहित भारती क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी ने निवेशकों को दो साल में ही रुपये का दोगुना करने का लालच दिया था। इस काम के लिए करीब 40 एजेंट रखे। एजेंटों को काफी कमीशन भी देने का वादा किया गया, लेकिन एजेंटों को भी पूरा भुगतान नहीं दिया गया। लालच में ही लोगों ने बिना कुछ सोचे समझे गाढ़ी कमाई को चिटफंड कंपनी में जमा कर की। हालांकि अब रुपये के मिलने की उम्मीद कहीं भी नजर नहीं आ रही है। निवेशकों ने एजेंटों को घेरना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि लोकहित भारती क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लि. के एजेंटों ने आकर शिकायती पत्र दिया है। कर्रीब 40 शिकायतकर्ता है, इसलिए उन्हें एक व्यक्ति की ओर से तहरीर देने के लिए कहा गया है। शेष एजेंटों को गवाह बनाया जाएगा। मुकदमा दर्ज करने के लिए शहर कोतवाल को आदेश कर दिया गया है। कंपनी के मुख्य प्रबंध अधिकारी समेत सभी आरोपियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें