फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: जिला स्तरीय स्केटिंग में बच्चों ने दिखाया दमखम

Sun, 15 Feb 2026 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
सुलतानपुर रोड ​स्थित एक विद्यालय में आयोजित रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते ​खिलाड़
विज्ञापन
रायबरेली। डिस्ट्रिक्ट रोलर स्केटिंग एसोसिएशन द्वारा शनिवार को रायन इंटरनेशनल स्कूल के खेल मैदान में तृतीय जिला स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश रोलर स्पोर्ट्स संघ के महासचिव मंजीत सिंह ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। जहां एनसीसी कैडेटों ने अतिथियों को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया, जिसमें शानदार प्रदर्शन के आधार पर रायन इंटरनेशनल स्कूल ने चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया, जबकि एनटीपीसी ऊंचाहार स्थित चिन्मय विद्यालय उपविजेता रहा।

विभिन्न आयु वर्गों के मुकाबलों में छह से आठ वर्ष में बालक वर्ग से फहद जयान और बालिका वर्ग में अग्रिम शुक्ला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आठ से दस वर्ष आयु वर्ग में बालकों में रुद्रांश सिंह और बालिकाओं में धान्या मिश्रा विजेता रहीं। दस से 12 वर्ष वर्ग में विधि झा ने बाजी मारी, वहीं 12 से 15 वर्ष आयु वर्ग में बालकों में शौर्य सिंह और बालिकाओं में श्रेयसी सिंह प्रथम स्थान पर रहीं। प्रोफेशनल श्रेणी में रजा अब्बास और मोहम्मद अजान ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के समापन पर सभी विजयी खिलाड़ियों को मेडल, प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद शुक्ला ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक द्विवेदी व रीना मिश्रा ने किया। इस मौके पर लक्ष्मीकांत शुक्ला, रामेंद्र मिश्रा, महेंद्र त्रिवेदी और राजेश सिंह सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें