फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: पश्चिम बंगाल की जीत पर झूमे भाजपाई, बांटी मिठाई

Tue, 05 May 2026 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय अटल भवन में पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों के चुनाव में भार
विज्ञापन
रायबरेली। पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर पदाधिकारी और कार्यकर्ता सोमवार को खुशी से झूम उठे। मिठाई बांटकर और पटाखा दगाकर खुशी का इजहार किया। सभी ने कहा कि यह सच की जीत है। ममता बनर्जी को जनता ने नकार दिया है।
विज्ञापन

त्रिपुला स्थित पार्टी कार्यालय में भाजपाइयों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई। साथ ही खुशी जताई। भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्वीलाल पासी और नामित सभासद अजय सिंह सोनू ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जनता के साथ अत्याचार हो रहा था। जनता ने इसका जवाब दिया है। अब पश्चिम बंगाल में कानून का राज चलेगा।
वरिष्ठ भाजपा नेत्री अनीता श्रीवास्तव ने समर्थकों के साथ दीवानी कचहरी गेट पर मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। कहा कि जनता ने ममता बनर्जी सरकार को नकार दिया है। अमन चैन की सरकार अब बनी है। महिलाओं के साथ हर व्यक्ति को सुरक्षा मिलेगी। पश्चिम बंगाल का अब विकास हो सकेगा।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष पंडित बृजेशदत्त गौड़ ने समर्थकों के साथ डोल नगाड़ों की धुन पर जमकर थिरके। साथ ही मिटाई बांटकर खुशी का इजहार किया। कहा कि कि पश्चिम बंगाल, असम की जीत बताती है कि जनता भाजपा को देखना चाहती है। जनता ने विरोधी दलों को नकार दिया है। इस मौके पर शुभम गौड़, जेपी सिंह आदि भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें