फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से गायब बालक संदिग्ध हालात में मिला शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवगढ़ (रायबरेली)। जोरावर खेड़ा मजरे रानीखेड़ा में दो दिन पहले घर से निकले बालक का घर से कुछ दूरी पर शव मिलने से हड़कंप मच गया। परिवारीजनों ने बालक की हत्या की आशंका जताई है। उसका हाथ जला हुआ था।
विज्ञापन

जोरावरखेड़ा मजरे रानीखेड़ा के रमेश कुमार का सात वर्षीय पुत्र अनुज बुधवार को घर से निकला था, लेकिन लौटकर नहीं आया। परिवारीजन उसकी खोजबीन कर रहे थे।
शुक्रवार को खोजबीन के दौरान अनुज का शव घर से 30 मीटर की दूरी पर मिला। अनुज का शव मिलते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
मृतक के पिता रमेश कुमार ने हत्या की आशंका जताई है। थानाध्यक्ष जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि घर के सामने जमुना प्रसाद का मकान है। मकान के पीछे पेड़ के पास ही बालक का शव मिला।
आशंका है कि बालक लौकी तोड़ने गया हो और उसमें करंट उतर रहा था। हाथ पर जलने का निशान भी है। इससे आशंका है कि करंट लगने से बालक की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह सामने जाएगी।
विज्ञापन

तीन दुकानों में चोरी, हड़कंप
शिवगढ़ (रायबरेली)। थाने के ओसाह व पुरबिया गांव में चोरों ने तीन दुकानों को निशाना बनाकर नगदी सहित हजारों का सामान पार कर दिया। ओसाह चौराहे पर स्थित पंकज बीज भंडार की दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने पांच हजार रुपये पार कर दिए।
इसी के बगल में मोहम्मद रिजवान की पान मसाले की गुमटी का ताला तोड़कर चोरों ने एक बैट्री, 1800 रुपये नगदी सहित करीब 4000 रुपये का सामान चुरा लिया। पुरबिया गांव में चोरों ने मंशाराम की पान की गुमटी का ताला तोड़कर नकदी समेत सामान पार कर दिया। तीनों जगह नकदी समेत 50 हजार की चोरी हुई है। एसओ जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें