बिजली गिरने से बालक की मौत
रायबरेली। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरे धौकल सिंह मजरे रसूलपुर धरावां ग्राम निवासी सुंदर का 10 वर्षीय पुत्र अरुण कुमार दरवाजे पर लगे हैंडपंप पर पानी भरने जा रहा था। तभी तेज चमक के साथ बिजली गिरने से किशोर गंभीर रूप से झुलस गया। जब तक परिवारीजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाते, तब तक उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलने पर एसडीएम सविता यादव ने तहसीलदार प्रतीत त्रिपाठी, क्षेत्रीय लेखपाल सोनू कुमार के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। दैवी आपदा संबंधी मिलने वाले अनुदान की कार्रवाई करते हुए परिवारीजनों को शीघ्र ही अनुदान की धनराशि चेक देने का आश्वासन दिया गया।